{"_id":"68828316636b179ba806dcc7","slug":"traffic-halted-due-to-overflowing-of-rivers-streams-bridges-and-roads-submerged-due-to-heavy-rain-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-139623-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: झमाझम बारिश से उफनाए नदी नाले, पुल व सड़क डूबने से आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: झमाझम बारिश से उफनाए नदी नाले, पुल व सड़क डूबने से आवागमन ठप
विज्ञापन
- ग्रामीण क्षेत्रों में जान जोखिम में डालकर निकल रहे लोग
- जिले के करीब 60 हजार लोगों का आवागमन हुआ बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बुधवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए हैं। करीब 12 घंटे तक हुई बारिश से कई मार्गों पर पुल व सड़कें जलमग्न हो गईं। इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों का आवागमन बाधित हो गया। आलम यह था कि जिला मुख्यालय आने के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्गों से लंबी दूरी तय कर आना पड़ा। कई घरों में जलभराव होने से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। करीब आधा दर्जन मार्गों पर पुल व रपटा पर पानी चलने के कारण करीब 60 हजार लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पेश है बारिश के दौरान शहर से लेकर गांव तक का नजारा...।
--
फोटो-40
शहर में गोविंद सागर बांध के गेट खुलने से शहजाद नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी का पानी मुख्य मार्ग के पुल पर पानी आ गया। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन बंद कर दिया। ऐसे में लोग इलाइट से मंडी होकर लगभग पांच किमी का चक्कर लगाने को मजबूर हो गए। वहीं, चौबयाना से खिरकापुरा मार्ग पर वाहनों की कतार लगी रही।
-- -
फोटो- 41
नदीपुरा से मवेशी बाजार मार्ग में पुल पर शहजाद नदी का पानी आने से मार्ग बंद हो गया। मुख्य मार्ग पर पानी देखने के बाद लोग नदीपुरा पहुंचे, यहां पर भी अधिक पानी होने से वापस हो गए। ऐसे में शहर से नदी पार रह रहे लोगों का आवागमन बंद हो गया। राहगीरों को हाईवे मार्ग से होकर आवागमन करना पड़ा।
विज्ञापन
-- -
फोटो- 42
बांसी/पुलवारा। कस्बा बांसी से बार ब्लॉक मुख्यालय मार्ग पर गड़िया स्थित शहजाद नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुल पर करीब डेढ़ फुट पानी आ गया। इसके बाद भी जान जोखिम में डालकर निकल रहे थे। एक चार पहिया भारी वाहन रैलिंग से टकराकर गिरने से बाल-बाल बचा। दोपहर बाद पुल पर लगभग पांच फिट से अधिक पानी आ गया। जिससे पुल से आवागमन बंद हो गया। करीब 15 किमी का चक्कर लगाकर गदयाना से होकर आवागमन को मजबूर हो गए।
-- -
फोटो- 43
कारीटोरन। चीरा से ब्लॉक बार मुख्यालय को जोड़ने वाले मार्ग में शहजाद नदी के उफान पर आने से पुल पर लगभग आठ फिट पानी आ गया। इससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। करीब एक दर्जन से अधिक गांव के लोग मुख्यालय पर नहीं आ सके। पुल के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। पानी कम न होने पर अन्य मार्गों से करीब दस किमी का चक्कर लगा कर गंतव्य को पहुंचे।
-- -
फोटो- 44
कारीटोरन। इमलिया-कारीटोरन मार्ग के बीच से निकला बरुआ नाला भी उफनाने से पुल पर करीब तीन फिट ऊंचा पानी आ गया। जिससे आवागमन बंद हो गया। लोगों को करीब 10 किमी का चक्कर लगाकर रजवारा से खोंखरा से होकर जाना पड़ा। इससे पाचौनी, इमलिया, कारीटोरन, बरखिरिया, धोवनखेरी, खजरा, देवरान समेत अन्य अन्य गांव के लोग परेशान रहे।
-- -
फोटो-45
जखौरा। क्षेत्र की खेड़र नदी उफनाने से ब्लॉक मुख्यालय के तीन मार्गों पर आवागमन प्रभावित हो गया। यहां पर ललितपुर, तालबेहट, बांसी तीनों ओर के पुलों पर पानी आने से आवागमन बंद हो गया। इससे कई लोग पानी देखकर अपने घर को वापस हो गए। जबकि कस्बा से ललितपुर जाने के लिए लंबी दूरी तयकर राजघाट मार्ग से होकर जाना पड़ा। वहीं, तालबेहट, जखौरा व ललितपुर से जखौरा को जाने वाले लोग वापस हो गए।
-- -
फोटो- 46
मड़ावरा। मड़ावरा से हंसरा मार्ग में बदियाघाट पर स्थित नाला उफान पर होने से पुल के ऊपर से पानी आ गया। अधिक पानी होने से आवागमन प्रभावित हो गया। समस्या से लगभग एक दर्जन से अधिक गांव के लोग जूझे। पानी कम न होने पर कुछ लोग अपने घरों को वापस हो गए। वहीं कुछ लोग अन्य मार्गों से आवागमन करने को मजबूर हो गए।
-- -
फोटो-47
जाखलौन। धौर्रा अंतर्गत ग्राम पिपरई से बिजौरी मार्ग में लोक निर्माण विभाग की सड़क में नाला उफान पर होने से पुलिया के साथ ही सड़क भी जलमग्न हो गई। इससे ग्रामीणों को आवागमन का संकट हो गया। अन्य मार्ग न होने से लोग आने जाने के लिए परेशान हो गए। शाम तक पानी कम होने पर लोग आवागमन कर पाए।
00000
फोटो-48,49,50
पाली-बिरधा। झमाझम बारिश से नगर पंचायत क्षेत्र के 10 वार्डों में सात में लोगों के घरों में पानी भर गया। इनमें मुख्य बस स्टैंड,गांधी चौक, मुख्य बाजार हजारिया मोहल्ला, सहारिया बस्ती, पीपरी मोहल्ला शामिल हैं। कस्बा निवासी शंकर चौरसिया, लच्छू चौरसिया आदि के मकान गिर गए। एसडीएम निशांत तिवारी और लेखपाल बौद्ध प्रकाश व पार्षद हरि चौरसिया ने मौके पर जाकर जायजा लिया। पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। जोरदार बारिश होने से घटवार-ललितपुर जाने वाले मार्ग की पुलघाट नदी उफान पर होने से चार घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रही है। नदी के उफान पर होने से एंबुलेंस नदी के उस पार खड़ी रही। खेतों में पानी भरने से किसान परेशान नजर आए। उधर बिरधा ब्लॉक मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में जलभराव हो गया।