{"_id":"65c9183d2d880879450bae84","slug":"traders-rage-against-income-tax-notices-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-110230-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आयकर नोटिसों के खिलाफ व्यापारी भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आयकर नोटिसों के खिलाफ व्यापारी भड़के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आयकर अधिनियम को लेकर वादों की सुनवाई के लिए जारी किए जा रहे नोटिसों और उनमें व्याप्त कथित विसंगतियों का समाधान कराए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने रोष जताया है। इसको लेकर व्यापारियों ने रविवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन को सौंपा।
व्यापारियों ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2017-18 व 2018-19 के नोटिस जारी किए गए है और अभी भी जारी किए जा रहे है। इससे व्यापारी समाज में हड़कंप है। देश में उत्तर प्रदेश ही एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां इतने बड़े पैमाने पर नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा जीएसटी में भी कथित विसंगतियों को दूर किया जाए। ज्ञापन देते समय प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार त्रिपाठी, महामंत्री अनिल जैन, महेश जैन मोनू, पंकज बिरधा, संजीव कप्तान, नवीन सिंघई जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।