फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tractor-trolley overturns in pond-side mine, son dead, father critical

Lalitpur News: तालाब किनारे खदान में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, पुत्र की मौत, पिता गंभीर

Thu, 20 Nov 2025 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturns in pond-side mine, son dead, father critical
खेत पर बीज रखकर घर वापस लौटते समय रास्ते में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर बीज रखकर लौटते समय मंगलवार की शाम थाना नाराहट के ग्राम गौना में तालाब किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे ट्रैक्टर चालक 27 वर्षीय फूलचंद्र और उसके पिता रामदयाल दोनों नीचे दब गए। गांव के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। इसमें फूलचंद्र की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल रामदयाल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

मृतक के चाचा लखन ने बताया कि मंगलवार की शाम उसका भतीजा फूलचंद्र खेत पर बीज रखने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गया था। ट्रैक्टर पर उसके साथ भाई रामदयाल भी थे। बीज रखकर वे लोग लौट रहे थे। रास्ते में मनुआ तालाब के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और किनारे स्थित पानी से भरी खदान में पलट गई। इससे दोनों वाहन के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने हादसा देखा तो भागकर मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। फूलचंद्र को निकालने में काफी परेशानी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक दो भाई-दो बहन में छोटा था और उसकी दो पुत्रियां हैं। चाचा लखन के मुताबिक, फूलचंद्र की पत्नी सुषमा गर्भवती है। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। सीओ पाली सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed