{"_id":"5dcbfcf68ebc3e5b586e73f0","slug":"tractor-trally-crol-one-died-lalitpur-news-jhs1523818166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
tractor trally crol, one died
पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मजदूर की मौत
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम आलापुर के पास पहाड़िया पर पत्थर भरकर लौट रही एक ट्रैक्टर-टॉली पलटने से मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम आलापुर निवासी मंजू सहरिया (18) पुत्र बाबूलाल मंगलवार को गांव से दूर पहाड़िया पर ट्रैक्टर- ट्रॉली में पत्थर भरने के काम पर गया था। देरशाम वह अपने साथी जीवन (16) पुत्र राकेश के साथ ट्रॉली में पत्थर भरकर क्रेशर की ओर जा रहा था, अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। इससे मंजू सहरिया और जीवन ट्रॉली के नीचे दब गए। आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों ने दौड़कर ट्रॉली को उठाकर फंसे मजदूरों को बाहर निकाला, जिसमें मंजू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि जीवन की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय ले गए, जहां से चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मंजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता बाबूलाल ने बताया कि मंजू पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसका चार माह पहले ही विवाह हुआ था।