{"_id":"5fb963a08ebc3e9c012812ca","slug":"tractor-accident-a-boy-dead-and-five-women-injurd-lalitpur-news-jhs1815893144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से बालक की मौत, पांच महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से बालक की मौत, पांच महिलाएं घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत कस्बा जाखलौन में ट्रैक्टर पलटने से साइकिल चला रहे एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं घायल हो गयीं। जानकारी मिलने पर जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंची और बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिेए भेज दिया। महिलाएं चोटिल होने पर पास के ही अस्पताल में इलाज कराने के बाद गांव लौट गईं।
कस्बा जाखलौन निवासी संदीप (08) पुत्र भगवत कुशवाहा शाम करीब पांच बजे कस्बा से निकली जाखलौन पंप केनाल के पास सड़क पर साइकिल चला रहा था। इसी दौरान कतकारियों को लेकर रनछोरजी मंदिर से आ रहा एक ट्रैक्टर साइकिल चला रहे बालक के सामने आ जाने से अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे बालक संदीप की ट्रैक्टर से दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर में बैठी पांच महिलाएं घायल हो गईं। यह देख आसपास के लोगों ने तत्काल ट्रैक्टर - ट्रॉली को उठाकर बालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी मिलने पर जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंच गई और बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल महिलाओं ने पास के ही अस्पताल में उपचार कराया और अपने गांव लौट गईं। ट्रैक्टर थाना पाली के अंतर्गत ग्राम बरौदिया का है।