फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tourism Development Corporation is doing work worth crores without office

Lalitpur News: पर्यटन विकास निगम बिना दफ्तर के करा रहा करोड़ों के कार्य

Sat, 23 Mar 2024 04:44 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
Tourism Development Corporation is doing work worth crores without office
ललितपुर। हाल में शासन ने करोड़ों की पर्यटन विकास की योजनाएं स्वीकृत की हैं। शासन स्तर से पर्यटन विकास निगम को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। लेकिन इस संस्था का कार्यालय जनपद में उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

जनपद में 22 करोड़ 20 लाख रुपये की परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। पांच परियोजनाएं की निविदा प्रक्रिया होनी है, साथ ही एक परियोजना पर कार्य प्रारंभ हो गया है। यह सभी कार्य पर्यटन विकास निगम को सौंपा गया है। इसका कार्यालय जनपद में मौजूद ही नहीं है, ऐसे में कार्यों की तकनीकी गुणवत्ता व जांच निरंतर किस प्रकार की जा सकती है। जबकि, जनपद में कई निर्माण एजेंसी कार्यरत हैं, जिनका जनपद मुख्यालय पर ऑफिस भी है, लेकिन उन्हें कार्य नहीं दिया गया। पर्यटन विभाग ने अपने विभागीय निगम को कार्य सौंपा है। अब सवाल यह है कि बिना तकनीकी जानकारों के कैसे करोड़ों रुपये के कार्यों की गुणवत्ता परखी जाएगी।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed