{"_id":"61d9e6ff31fdf5432269a5ad","slug":"top-ten-criminals-caught-with-gun-cartridges-lalitpur-news-jhs2127373157","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा, कारतूस के साथ पकड़ा टॉप टेन अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा, कारतूस के साथ पकड़ा टॉप टेन अपराधी
विज्ञापन
ललितपुर। आचार संहिता लगने से पहले ही कोतवाली पुलिस ने चोरी गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट के मामले में एक टॉप टेन अपराधी को पकड़कर जेल भेज दिया है। उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद हुआ है।
विधानसभा चुनाव को सकुशल कराए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को जनपद में टॉप टेन अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिए है। जिसके तहत शनिवार को पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा निवासी धर्मेंद्र अहिरवार को बानपुर रोड खोंखरा तिराहा के पास से बीती रात साढ़े दस बजे दबिश लेकर गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व से चोरी के मामले में चार, गैंगस्टर एक्ट में एक और आर्म्स एक्ट में एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रामकिशोर, शिवआसरे त्रिवेदी, कांस्टेबल शैलेंद्र चौहान, दिलजान, भानप्रताप, शिवम तिवारी, पुष्पेंद्र, आदर्श तिवारी शामिल रहे।