फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Took a loan of 5.30 lakh from the bank by making fake documents

Lalitpur News: फर्जी दस्तावेज बनवाकर बैंक से ले लिया 5.30 लाख का लोन

Wed, 22 Feb 2023 11:49 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 22 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Took a loan of 5.30 lakh from the bank by making fake documents
बैंक से फोन आने पर युवक को हुआ शक, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-बार। थाना बार अंतर्गत ग्राम बरखिरिया निवासी एक व्यक्ति के नाम पर धोखाधड़ी कर बैंक से 5.30 लाख रुपये निकालने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना बार के ग्राम बरखिरिया निवासी गोपीलाल पुत्र कालूराम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पास बैंक से सूचना पहुंची कि उसके द्वारा पांच लाख तीस हजार रुपये का लोन लिया गया है। उसने बैंक वाले से कहा कि उसने कोई लोन नहीं कराया। शक होने पर वह इंडियन बैंक गया। वहां जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोपीलाल बनकर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर एवं बैंक में खाता खुलवाकर उसके नाम की जमीन के खसरा खतौनी की नकलें निकालकर पांच लाख तीस हजार रुपये का लोन कराया गया है।
विज्ञापन

वह बैंक मैनेजर से मिला तो जानकारी हुई कि नेहरूनगर निवासी श्रीराम पुत्र खिते द्वारा उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाकर अपने साथी तालाबपुरा निवासी लाखन सिंह पुत्र पुरुषोत्तम सिंह यादव एवं ग्राम खड़ोवरा निवासी राजू उर्फ राजेंद्र प्रसाद तिवारी पुत्र दिनेश तिवारी के साथ मिलकर उसके नाम से फर्जी खाता खुलवाकर अलग-अलग तारीखों में पांच लाख तीस हजार रुपये निकाल लिए हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed