फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   toilet build

शौचालय निर्माण सुस्त, कैसे होेंगे खुले में शौच मुक्त

Fri, 18 Aug 2017 01:36 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 18 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
toilet build
प्रशासन - फोटो : demo pic
ललितपुर। शहर के वार्डों में शौचालयों का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। अब तक 5676 स्वीकृत फार्मों के लक्ष्य के सापेक्ष 1223 शौचालयों को निर्माण हो चुका हैं। कार्य में धीमी गति होने से शहर को खुले में शौच मुक्त किए जाने के संकल्प में और समय लगने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिसंबर माह तक सभी 26 वार्डों को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत वार्डों में व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। योजनांतर्गत 9446 अभ्यर्थियों ने शौचालय निर्माण के लिए आवेदन नगर पालिका कार्यालय में किया है। जिसमें 1545 आवेदनों में कमियां पाए जाने पर उन्हें निरस्त कर दिया गया है। वार्ड नंबर तीन में 108, चार में 128, वार्ड नंबर छह में 200, वार्ड नंबर बीस में 58, वार्ड नंबर ग्यारह 68, वार्ड नंबर पंद्रह में 53 आवेदन फार्म रिजेक्ट किए गए हैं। इस तरह 5676 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से सिर्फ 1223 शौचालयों का निर्माण पूरा हो पाया है। सबसे कम वार्ड नंबर आठ में 08 शौचालय बने हैं तो वार्ड नंबर ग्यारह में सबसे ज्यादा 172 शौचालय निर्मित हुए हैं। अवशेष शौचालयों के निर्माण का कार्य चल रहा है। यदि इसी गति से शौचालयों का निर्माण चलता रहा तो इसका विपरीत असर वार्डों को खुले में शौच से मुक्त करने पर पड़ेगा।
विज्ञापन

शौचालय की कम धनराशि बन रही रोड़ा
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए आठ हजार रुपये की धनराशि मुहैया कराई जाती है। वहीं, निर्माण सामग्री के दाम आसमान छू रहे है। ऐसे में कम धनराशि शौचालय निर्माण की राह में रोड़ा बन गई है। शायद यही वजह है कि कई लाभार्थी सरकारी मदद लेने के बाद भी शौचालय बनवाने से कतरा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसा जा रहा शिकंजा
जिन लाभार्थियों ने शौचालय के निर्माण का काम शुरू नहीं कराया है, उन पर विभागीय शिकंजा कसा जा रहा है। आने वाले दिनों में शौचालय निर्माण को गति मिलने की संभावना है।
आरके लवानिया
मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed