{"_id":"689e407b24b9e4b89006fc0b","slug":"today-garlands-will-be-offered-to-veer-savarkars-statue-which-has-been-closed-for-six-months-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-140868-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: छह माह से बंद पड़ी वीर सावरकर प्रतिमा पर आज होगा माल्यार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: छह माह से बंद पड़ी वीर सावरकर प्रतिमा पर आज होगा माल्यार्पण
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के सावरकर चौक पर छह माह से बंद वीर सावरकर की प्रतिमा पर स्वतंत्रता दिवस पर माल्यार्पण होगा। नगर पालिका प्रशासन ने बंद पड़े निर्माण कार्य को तेज गति से कराते हुए एक दिन में तैयार करा दिया है।
नगर के सावरकर चौक पर नगर पालिका परिषद द्वारा 5.50 लाख रुपये सौंदर्यीकरण व वीर सावरकर प्रतिमा लगाने का काम कराया जाना था। निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जिसमें चबूतरा का निर्माण हो गया था। इसके बाद मूर्ति छोटी थी, जिसे बड़ी प्रतिमा लगाने की सहमति बनी थी। इससे निर्माण कार्य अधूरा पड़ा था। प्रतिमा को बंद कर दिया गया था। लगातार छह माह से न तो कार्य किया जा रहा था और न ही प्रतिमा को खोला जा रहा था।
समस्या को लेकर अमर उजाला ने पांच अगस्त को पेज नंबर सात पर छह माह से बंद है वीर सावरकर की प्रतिमा लगाए जाने का कार्य नामक शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए पालिका प्रशासन ने बुधवार को निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को प्रतिमा को खोल दिया गया है। चबूतरा पर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही विद्युतीकरण किया जा रहा था। अब स्वतंत्रता दिवस पर वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा।
विज्ञापन
-- -
स्वतंत्रता दिवस के पर्व को लेकर प्रतिमा स्थल का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। सौंदर्यीकरण के लिए विद्युतीकरण भी कराया गया है।
- दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद