{"_id":"600747788ebc3e32f33c9b1f","slug":"tlm-teaching-lalitpur-news-jhs18650067","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकुलस्तरीय मेला में टीएलएम के उपयोग एवं महत्व को बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकुलस्तरीय मेला में टीएलएम के उपयोग एवं महत्व को बताया
विज्ञापन
मसौरा खुर्द के शिक्षक संकुलों का संकुलस्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन में खंड शिक्षा अधिकारी जमील अ?
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मिशन प्रेरणा के अंतर्गत ग्राम बम्होरी नागल के प्राथमिक विद्यालय में न्याय पंचायत मसौरा खुर्द के शिक्षक संकुलों का संकुलस्तरीय टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों को टीएलएम के उपयोग और महत्व के बारे में बताया गया।
मेला में संकुल केंद्र मसौरा खुर्द के समस्त प्राथमिक विद्यालय/उच्च प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। टीएलएम मेला का शुभारंभ जमील अहमद खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा, शकुंतला कुशवाहा एसआरजी और हिमांशु मिश्रा एसआरजी ने संयुक्त रूप से किया। इस मेला में अभिभावकों को भी प्रतिभाग करने का मौका दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद और एसआरजी शकुंतला कुशवाहा ने शिक्षण योजना निर्माण में टीएलएम का प्रयोग करने के बारे में विस्तार से बताया।
एसआरजी हिमांशु मिश्रा ने कहा कि मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को प्राप्त करने में टीएलएम महत्वपूर्ण कड़ी है। अनंत तिवारी संकुल शिक्षक ने कहा कि शिक्षण में नवाचारी उपयोग कितना और कैसे प्रभावी होता है? इस पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में हाथ धुलाई, व्याकरण संबंधित, गणित, अंग्रेजी, कृषि कार्य आदि विषयों पर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड जखौरा के एआरपी प्रफुल्ल जैन, ललिता खैर, शैलेंद्र वर्मा, सुरेंद्र कुमार, मसौरा खुर्द शिक्षक संकुल हीरा झा, आदर्श रावत, उर्वशी साहू, शिवसुधा सचान, अनंत कुमार तिवारी, मसौरा संकुल के राजेश जायसवाल, चंद्रप्रकाश चौबे, सुमन शर्मा, कादंबिनी, प्रीति परवार, सीरत आलिया, अभिलाषा चौधरी, शांति साध, जीवन ज्योति, नीतू, लक्ष्मी तिवारी, राम सिंह, हिना खान, अपूर्वा टड़ैया, रिया जैन, सीमा जैन, प्रतिभा यादव आदि उपस्थित रहे। अंत में प्राथमिक विद्यालय बम्हौरी नागल के प्रधानाध्यापक हरिराम खरे ने सभी का आभार व्यक्त किया।