फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tire and mattress industry will be illuminated with solar energy

Lalitpur News: सौर ऊर्जा के साथ रोशन होगा टायर और गद्दा उद्योग

Sat, 17 Feb 2024 02:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Tire and mattress industry will be illuminated with solar energy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यहां 63 कंपनियां 15 हजार 707 करोड़ का निवेश धरातल पर उतारने को तैयार हैं, इनमें 17 कंपनियां ऐसी हैं, जिनका निवेश दस करोड़ से ऊपर है। सबसे ज्यादा निवेश सौर ऊर्जा में होना है। फ्लोर मिल, चंदेरी साड़ी उद्योग, फोम के गद्दे व टायर उद्योग भी लगाए जाएंगे। इससे यहां के लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। ये 17 कंपनियां 15 हजार 597 करोड़ का निवेश करेंगी, इससे 2130 लोगों को रोजगार मिलेगा।
स्थानीय स्तर पर 194 एमओयू (सहमति पत्र) साइन किए गए हैं, जिनसे 1,12,577 करोड़ का निवेश आने की संभावना है। धरातल पर कार्य करने के लिए 63 निवेशकों ने तैयारी पूर्ण कर ली है। ये सभी निवेशक ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 में शामिल होने जा रहे हैं। 17 निवेशक 19 फरवरी को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं, जनपद मुख्यालय पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अन्य 46 निवेशकों को शामिल किया गया है। यहां लखनऊ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। ये 46 निवेशक जनपद में 110 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

-----------------
इन चीजों की लगेगी फैक्टरी
सबसे ज्यादा निवेश सौर ऊर्जा में किया जा रहा है। तीन कंपनियां सौर ऊर्जा प्लांट के लिए 15 हजार 100 करोड़ का निवेश करेंगी। 250 करोड़ की लागत से एफएसके कंपनी टायर व फोम के गद्दों के निर्माण के लिए फैक्टरी लगाएगी। चंदेरी साड़ी निर्माण में भी निवेशक सामने आए हैं। यहां के अनाज की पहचान बनाने के लिए दाल मिलों के प्रस्ताव भी आए हैं। जखौरा के पीतल उद्योग को विकसित करने के लिए भी तीन करोड़ रुपये का निवेश आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
प्रमुख उद्योग, लागत और रोजगार पर एक नजर
-----------
उद्योग का प्रकार- निवेश करोड़ में - रोजगार
सौर ऊर्जा - 15100 - 1010
स्टील वेयर हाउस- 48 - 50
खनिज - 57 - 310
फोम के गद्दे - 300 - 210
चंदेरी साड़ी टेक्सटाइल- 22 - 400
फ्लोर मिल - 25 - 110
ड्रग फार्मा - 20 - 80
पेट्रोल पंप रिसोर्ट - 10 - 9
----------------------
कुल 63 निवेशक ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रतिभाग करने को तैयार हैं, इनमें दस करोड़ से अधिक 17 निवेशकों को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में भेजा जा रहा है। अन्य निवेशक जनपद स्तर पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed