फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tin shed will be installed on platform one

Lalitpur News: प्लेटफार्म एक पर लगेगा टिनशेड

Thu, 17 Apr 2025 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tin shed will be installed on platform one
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक को अब रेलवे द्वारा टिन शेड लगाकर पूरी तरह से कवर्ड किया जाएगा, ताकि यात्रियों को तेज धूप या बारिश के दौरान परेशान न होना पड़े। वहीं रेलवे द्वारा प्लेटफार्म एक पर नए टाइल्स आदि का कार्य भी किया जाएगा।
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर जहां अमृत भारत योजना के अंतर्गत सर्कुलेटिंग एरिया एवं स्टेशन के भीतर विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं, वहीं प्लेटफार्म पर भी अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्लेटफार्म एक पर झांसी एंड की ओर नया प्लेटफार्म बनकर तैयार हो चुका है। यहां टिन शेड भी लगा दिया गया है, जिसका लाभ भी यात्रियों को मिलने लगा है।
विज्ञापन

अभी तक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर तीन टिन शेड लगाए गए हैं। जहां यात्रियों के लिए लाइट, पंखा, बेंच, पेयजल आदि की सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं अब भी प्लेटफार्म एक पर पुराने और नए फुटओवरब्रिज के पास छाया की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे यहां बारिश या गर्मी दोनों में मौसम में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए रेलवे द्वारा प्लेटफार्म एक के अब इन खाली स्थानों पर भी नया टिन शेड लगाने की तैयारी है, जिसका कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। वहीं, रेलवे द्वारा प्लेटफार्म संख्या एक पर पुराने या घिस चुके टाइल्स को बदलने का कार्य किया जाना है। रेलवे द्वारा प्लेटफार्म एक पर पुराने फुटओवर ब्रिज से नए फुटओवरब्रिज तक नए टाइल्स लगाने का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed