{"_id":"6797d52ae6824284e3098744","slug":"thyroid-hormone-testing-stalled-due-to-lack-of-reagents-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-128402-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रीजेंट की कमी से हार्मोन थायराइड की जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रीजेंट की कमी से हार्मोन थायराइड की जांच ठप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में जांच की सुविधाएं बेपटरी हैं। अब रीजेंट (केमिकल) की कमी से हार्मोन और थायराइड की जांच भी ठप हो गई है। यहां जांच कराने आ रहे 40 से 50 मरीज प्रतिदिन वापस हो रहे हैं।
यहां लगभग ढाई वर्ष से डिजिटल एक्स-रे बंद पड़ा है तो बीएसएल-2 लैब भी एक वर्ष से बंद चल रही है। सात जनवरी को सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई थी। अब रीजेंट के अभाव में हार्मोन और थायराइड की जांच ठप हो गई है। विटामिन, हार्मोन, थायराइड की जांच के लिए पहुंच रहे मरीज परेशान हैं। आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन विटामिन व थायराइड की 40-50 जांच होती थी। अब मरीजों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें पांच सौ से एक हजार रुपये देना पड़ रहा है। निर्धन तबके के मरीज जांच नहीं करा पा रहे हैं।