फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   three year old child including 13 people found positive

तीन वर्षीय मासूम समेत 13 व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 21 Nov 2020 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
three year old child including 13 people found positive
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
ललितपुर। कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार सर्दी के साथ बढ़ रही है। शुक्रवार को कोरोना जांच को लिए सैंपल की आई रिपोर्ट में एक तीन वर्षीय मासूम समेत 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है वैसे ही कोरोना वायरस संक्रमण भी बढ़ रहा है। नवंबर की शुरूआत में जहां दो-तीन संक्रमित मिल रहे थे। लेकिन अब संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। बढ़ते संक्रमण से लोगों को सजग रहने की आवश्यकता है। घर से निकलते समय मुंह पर मास्क व भीड़ से बचाव करना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना वायरस संक्रमण के विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 1574 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 540 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज भेजे गए हैं। इसके अलावा 1034 सैंपल एंटीजन किट से किए गए। बीते दिनों की आरटीपीसीआर जांच की आई रिपोर्ट में छह व्यक्ति व एंटीजन जांच की रिपोर्ट में एक तीन वर्षीय मासूम बालक समेत सात व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितो में शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी तीन व्यक्ति, गांधीनगर निवासी दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में तहसील मड़ावरा के ग्राम कबराटा निवासी एक तीन वर्षीय मासूम बालक व एक युवक, तहसील तालबेहट के ग्राम गेवरा, खैरीडांग, ब्लॉक जखौरा के ग्राम चदावरी, ब्लॉक बिरधा के कस्बा निवासी और ब्लॉक बार के ग्राम बुरागांव व ग्राम भावनी निवासी एक-एक व्यक्ति व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में तीन को होम आइसोलेशन, आठ संक्रमितों को उपचार के लिए एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1289 सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
जनपद में कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या 3013 पहुंच गई है। हालांकि इनमें 2879 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 45 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 89 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं, चार दिनों के आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज जांच को भेजे गए 1283 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
शुक्रवार को विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शनों से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक तीन वर्षीय मासूम बालक समेत 13 व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों को उपचार मुहैया कराया जा रहा है।

- डॉ. मुकेश दुबे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
दो मोहल्ला बने माइक्रो कंटेनमेंट जोन
ललितपुर। शहर के मोहल्ला रामनगर व सिविल लाइन चांदमारी निवासी व्यक्ति के कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किए गए हैं। इस क्षेत्र में बिना जांच के किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने व बाहर आने की अनुमति नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed