फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three sramic special train came

टीकमगढ़, छतरपुर व खजुराहो जाने को तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेन आईं

Thu, 21 May 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three sramic special train came
मध्य प्रदेश के श्रमिकों को लेकर आई विशेष ट्रेन - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। हरियाणा, जम्मू और राजस्थान में फंसे श्रमिकों को उनके गृह राज्य मध्य प्रदेश के जिलों में पहुंचाने के लिए बुधवार को तीन विशेष श्रमिक ट्रेन ललितपुर स्टेशन पहुंची। इंजन बदलने के कारण इन ट्रेनों को ठहराव दिया गया।
विज्ञापन

राजस्थान में फंसे श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन 04837 अलवर से खजुराहो के लिए बुधवार को अलसुबह साढ़े चार बजे ललितपुर आई, जो आधे घंटे ठहरने के बाद सुबह करीब पांच बजे खजुराहो के लिए रवाना की गई। इसी प्रकार विशेष ट्रेन 04454 जम्मू के कटरा से छतरपुर के जाने के लिए बुधवार की सुबह सवा 11 बजे ललितपुर पहुंची, जो 11.50 बजे छतरपुर के लिए रवाना की गई। हरियाणा के रोहतक से टीकमगढ़ के लिए 04018 विशेष श्रमिक ट्रेन साढ़े बारह बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची, जो आधे घंटे रुकने के बाद टीकमगढ़ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

प्रत्येक ट्रेन में एक हजार से अधिक मजदूर सवार थे। यह सभी मजदूर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, छतरपुर व खजुराहो के आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिन्हें मध्य प्रदेश शासन द्वारा ट्रेन के माध्यम से पहुंचाने का इंतजाम किया है। इस मौके पर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संचालन के लिए स्टेशन प्रबंधक जीडी वर्मा, रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, सीटीआई मनीष शुक्ला, सतेंद्र जैन, आशीष कटारे के अलावा सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेंद्र चौधरी, जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज, सीओ सिटी केशवनाथ, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, महिला थाना प्रभारी नीतू सिंह के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। इन तीनों ट्रेनों से ललितपुर स्टेशन पर न तो काई श्रमिक उतरा और न ही ट्रेनों में चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed