फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three power plants will be built at a cost of Rs 15 crore

Lalitpur News: 15 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे तीन बिजलीघर

Sat, 27 Jan 2024 11:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three power plants will be built at a cost of Rs 15 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड विकास निधि से तीन नए बिजलीघर बनाए जाएंगे। विद्युत विभाग ने 15 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। अधिकारियों के अनुसार स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू किया जाएगा।
विद्युत विभाग ने रिवैंप योजना में छह बिजलीघरों के निर्माण के लिए 30 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। खैराई, बम्हौरीवंशा, कल्यानपुरा, कैलगुवा चौराहा, कुम्हैड़ी व भैलौनी लोध आदि में ये बिजलीघर बनने थे, लेकिन प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल पाई। इसके बाद विभाग ने बुंदेलखंड विकास निधि से सप्लाई में बाधाएं दूर करने की तैयारियां शुरू कीं। अधिक ओवरलोड वाले बिजली घरों को चिह्नित कर तीन नए बिजली घर बनाए जाने के लिए स्थानों का चयन किया गया, इसमें ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम बम्हौरीवंशा, ग्राम कल्यानपुरा और ग्राम खैराई हैं। इन तीनों बिजलीघरों के निर्माण के लिए बुंदेलखंड विकास निधि से 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन

---
रिवैंप योजना में छह बिजली घर बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिन्हें स्वीकृति नहीं मिली। अब तीन नए बिजली घरों के निर्माण को 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बुंदेलखंड विकास निधि के अंतर्गत भेजा गया है, जिसे जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed