फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three people including a home guard were injured in a taxi-bike collision.

Lalitpur News: टैक्सी और बाइक की टक्कर में होमगार्ड सहित तीन घायल

Tue, 13 Jan 2026 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Three people including a home guard were injured in a taxi-bike collision.
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम करीब सात बजे तरगुवां के निकट बाइक और टैक्सी की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को झांसी व दो को ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

देर शाम को एक टैक्सी सवारियां लेकर जखौरा से तालबेहट आ रही थी। उसमें आगे जखौरा थाने में पदस्थ होमगार्ड जितेंद्र मिश्रा बैठे थे। जबकि तालबेहट से बाइक से अपने गांव उदगुवा जा रहे आनंद (35) और जितेंद्र (32) की बाइक तरगुवा गांव के समीप टैक्सी से टकरा गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां तीनों का प्राथमिक उपचार हुआ। आनंद की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज झांसी और जितेंद्र व होमगार्ड को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed