{"_id":"613a6eba8ebc3e38a0719cc9","slug":"three-people-dengue-positive-lalitpur-news-jhs203926546","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पैर पसार रहा डेंगू बुखार, तीसरे दिन भी मिला एक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पैर पसार रहा डेंगू बुखार, तीसरे दिन भी मिला एक मरीज
विज्ञापन
ग्राम देलवारा में जागरूक करते मलेरिया विभाग के निरीक्षक
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। बृहस्पतिवार को ग्राम दैलवारा निवासी 28 वर्षीय महिला की हुई एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। सूचना मिलते ही गांव में मलेरिया विभाग की टीम ने जलभराव के क्षेत्रों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया और ग्रामीणों को बचाव के लिए जागरूक किया।
ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम दैलवारा निवासी एक 28 वर्षीय महिला गुजरात के अहमदाबाद में थी। जहां पर 20 दिनों से बुखार आ रहा था। दो सितंबर वह अपने घर आ गई थी, जहां पर बुखार से राहत नहीं मिली। परिजन उसे छह सितंबर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। यहां एनएस-1 जांच पॉजिटिव मिलने पर महिला की एलाइजा जांच के लिए सैंपल झांसी भेजा गया। नौ सितंबर को आई जांच रिपोर्ट में महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है। महिला को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में शिफ्ट कर उसका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी पर जिला मलेरिया अधिकारी केएस सिंह व मलेरिया निरीक्षक ज्ञानेंद्र गौतम गांव पहुंचे, जहां पर आसपास के 50 घरों में दवा का छिड़काव कराया। जलभराव के क्षेत्र हैंडपंप, नालियों में लार्वीसाइट दवा का छिड़काव कराया। ग्रामीणों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया। टीम में बाघराज, गनेश प्रसाद, प्रकाश, अंकित व श्रीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
----
डेंगू बुखार की महिला मरीज को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। गांव में बीमारी न हो, इसके लिए छिड़काव करा दिया है। साथ ही बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया है।
- केएस सिंह यादव, जिला मलेरिया अधिकारी

छिड़काव करती मलेरिया विभाग की टीम- फोटो : LALITPUR