फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   three mounth rectriction for minning

जिले में तीन माह के लिए बालू खनन पर रोक

Wed, 01 Jul 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
three mounth rectriction for minning
ललितपुर। जिले में संचालित हो रहे सात बालू की घाटों पर खनन का कार्य एक जुलाई से तीन माह के लिए बंद कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर बारिश के मौसम में खनन बंद किया गया है। अब अक्तूबर माह में ही बालू के खनन का कार्य शुरू हो सकेगा। बारिश के मौसम में नदियों का जलस्तर बढ़ने के चलते कई बार बाढ़ की स्थिति बन जाती है। इससे नदी किनारे के आसपास के इलाकों में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में शासन के निर्देश पर बारिश के मौसम में एक जुलाई से तीन माह के लिए बालू के खनन पर रोक लगा दी गई है। जिला खान अधिकारी नवीन कुमार दास ने बताया कि एक जुलाई से तीस सितंबर तक नदी के घाटों में किसी भी प्रकार के खनन पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। अब इस अवधि में पट्टाधारक भी कोई खनन नहीं कर सकेंगे। जिले में सात स्थानों पर बालू का खनन कार्य तालबेहट व महरौनी क्षेत्र में नदी के घाटों पर होता है। उधर, बालू खनन का कार्य बंद होने की दशा में पक्का मकान व बिल्डिंग बनाने के कार्य की तैयारी में जुटे लोगों को काफी परेशानी होगी। नदियों में बालू का खनन बंद होने से बालू के दामों में उछाल हो सकता है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed