फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three marriages homes notice

तीन विवाह घरों को नोटिस

Fri, 24 Jul 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 24 Jul 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 सिविल लाइन स्थित नगर पालिका की नजूल आराजी नंबर 1810, 1811, 1834 में 30 एकड़ से अधिक बेशकीमती जमीन पर दो दर्जन अतिक्रमणकारी कब्जा किए हुए हैं। 1811 अंतर्गत दिमानी पट्टे की 9.45 एकड़ जमीन को नगर पालिका ने विगत दिनों प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में कब्जा कर लिया, अब 1811 व 1834 के रकवा 16.36 एकड़ के अंश भाग पर बने रिमझिम होटल, रॉयल गार्डन व शहनाई रिमझिम गार्डन के मालिकों को नोटिस जारी किया है। इन दो आराजी नंबर के अंशभाग पर 10 कमरे, किचिन लेट्रिन, बाथरूम, बरामदा, पीछे दो कमरा व एक हाल के साथ लेट्रिन बाथरूम का निर्माण किया गया है। मालिक अजय कुमार चौबे  निवासी तलैयापुरा ललितपुर व चंचल चौबे  निवासी सिविल लाइन ललितपुर को नोटिस देकर सात दिन में निर्माण से संबंधित स्वीकृत मानचित्र के साथ समस्त अभिलेख घंटाघर स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा है। स्वामित्व संबंधी अभिलेख प्राप्त न होने की स्थिति में उक्त निर्माण को अवैध मानते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसके समस्त हर्जे एवं खर्चे का उत्तरदायित्व मालिका का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed