फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three Interstate Cannabis Traffickers, Including a Couple, Arrested

Lalitpur News: दंपती समेत तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Mon, 16 Mar 2026 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Three Interstate Cannabis Traffickers, Including a Couple, Arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने उड़ीसा के पति-पत्नी सहित तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 6.89 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 3.45 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने बताया कि रविवार को टीम ने क्षेत्र में भ्रमण और संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहनों की चेकिंग के दौरान नेहरू नगर चौकी के पास रेलवे नर्सरी के समीप स्थित सरकारी वाटर पंप के पास एक महिला और दो पुरुषों को पकड़ा। तलाशी में आरोपियों के पास से पैकेटों में 6.89 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान रामजी तिवारी, निवासी सीताराम काॅलोनी, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश, अजीत बेहरा निवासी ग्राम अमगांव, थाना घंटापड़ा, जिला बौद्ध, उड़ीसा (वर्तमान निवासी गांधीनगर पौडा, थाना प्यूटीला, जिला बालांगीर, उड़ीसा) और कायवती बाग, पत्नी अजीत बेहरा, निवासी ग्राम अमगांव, थाना घंटापड़ा, जिला बौद्ध, उड़ीसा (वर्तमान निवासी गांधीनगर पौडा, थाना प्यूटीला, जिला बालांगीर, उड़ीसा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पूछताछ में अजीत ने बताया कि इसमें पत्नी कायवती भी शामिल रहती थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी है और ऐसे तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed