फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   three girls drowned

तालाब में डूबने से किशोरी और बालिका की मौत

Mon, 26 Oct 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
three girls drowned
आस्था - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पाली के बंट गांव में नवमी पर सुआटा खेलने के बाद नहाने के लिए गईं किशोरी व बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वहीं बानपुर के बरतला गांव में भी किशोरी तालाब में डूब गई। पुलिस ने तीनों लड़कियों के शव पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

बंट गांव के रहने वाले बृषभान निरंजन की पुत्री नैंसी (16) और राजीव कुमार की पुत्री आस्था (11) रविवार को दोपहर बारह बजे गांव के बाहर बने तालाब में अपनी सहेलियों के साथ नहाने के लिए गई थीं। नैंसी और आस्था नहाने के दौरान तालाब में डूब गईं। यह जानकारी सहेलियों को नहीं हो पाई। नहाने के बाद लड़कियों ने जब दोनों को नहीं देखा तो अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने घर जाकर परिवार के सदस्यों को आस्था और नैंसी के लापता होने के बारे में जानकारी दी। कई लोग भागकर तालाब पर पहुंचे और दोनों लड़कियों की तलाश की। दोनों को तालाब के अंदर से अचेतावस्था में बाहर निकाला गया। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं बरतला गांव के रहने वाले संतोष यादव की पुत्री रानी यादव (15) सुबह करीब आठ बजे गांव किनारे बने तालाब में नहाने गई थी। रानी नहाते समय डूबने लगी। चिल्लाने पर पास में ही नहा रही रमेश की पुत्री अंजना (10) उसे बचाने के लिए गई तो वह भी डूूबने लगी। यह देख रानी के भाई अमर सिंह ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अंजना को किसी प्रकार पानी से निकाल लिया, जबकि रानी यादव की पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान बचाने को देवी मां से मांगी मन्नत, नहीं हुई पूरी
आस्था और नैंसी को तालाब से अचेत अवस्था में निकालने के बाद परिजन व ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, लेकिन गांव में उनकी माताएं, भाई और बहनें उनकी जान बचने की आस में देवी मां से मन्नतें मांगते रहे, लेकिन किसी की मन्नत काम न आईं और दोनों की मौत हो गई।

नैन्सी

नैन्सी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed