फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   three died in road accident

सड़क पर एक गाय के बछड़े से टैक्सी टकरा

Tue, 17 Sep 2019 07:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
three died in road accident
टैक्सी पेड़ से टकराई, महिला समेत तीन की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसौरा कलां स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास एक टैक्सी पेड़ से टकरा गई, इसमें सवार तेरहवीं के भोज के लिए खाना बनाकर लौट रहे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात घायल हैं। सोमवार की रात्रि में कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंगेपुर से एक तेरहवीं कार्यक्रम से खाना बनाकर हलवाई व उसके साथी टैक्सी से वापस आ रहे थे। करीब ग्यारह बजे ग्राम मसौरा के आगे पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास सड़क पर बछड़े से टैक्सी टकरा गई, जिससे अनियंत्रित हो गई और नीम के पेड़ से जा टकराई। इससे टैक्सी में सवार दस लोग घायल हो गए, इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां जेल चौराहा निवासी लल्लू (37) पुत्र प्यारे लाल कुशवाहा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी (40) पत्नी कैलाश निवासी ग्राम रजवारा व बेटी (28) पत्नी कल्लू उर्फ कैलाश की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडीकल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
टैक्सी में सवार घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। घायलों में आजादपुरा निवासी अशोक (35) पुत्र बालकिशन, तालाबपुरा निवासी सगुन (35) पत्नी भरत, ग्राम रजवारा निवासी अनीता (37) पत्नी कल्लू, शशि (30) पत्नी कोमल, शांति (40) पत्नी धनीराम, आईटीआई कॉलोनी निवासी शिवा (15) पुत्र बल्लूू, बड़ापुरा निवासी अनिल (22) पुत्र विंद्रावन है। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतकों में ग्राम रजवारा निवासी लक्ष्मी पत्नी कैलाश खाना बनाने व मजदूरी का कार्य करती थी। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां है। यह जानकारी मृतका के पुत्र छोटू ने दी है। मोहल्ला तालाबपुरा निवासी बेटी पत्नी कल्लू उर्फ कैलाश खाना बनाने का कार्य कर मजदूरी करती थी। इसकी चार पुत्रियां है। यह जानकारी मृतक के भाई मंगल ने दी है। जेलचौराहा निवासी लल्लू पुत्र प्यारेलाल मिठाई बनाने का कार्य कर अपने परिवार का भरण- पोषण करता था। यह जानकारी मृतक के पुत्र पुरुषोत्तम ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed