{"_id":"634054c5af985a25051e0e38","slug":"three-boys-die-by-drowning-in-a-mine-pit-lalitpur-news-jhs23039652","type":"story","status":"publish","title_hn":"खदान के गहरे पानी में नहाने गए तीन बालकों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खदान के गहरे पानी में नहाने गए तीन बालकों की डूबने से मौत
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतकों के परिजन -संवाद
- फोटो : LALITPUR
महरौनी(ललितपुर)। कोतवाली महरौनी के ग्राम अगौरा में खदान के गहरे गड्ढे में नहाते समय तीन बालकों की डूबने से मौत हो गई। नहाते समय एक बालक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूबने लगा, उसे बचाने के चक्कर में दो अन्य बालक भी डूब गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण बालकों को गड्ढे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन बच्चों के शव लेकर गांव लौट गए, लेकिन महरौनी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंच गए और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम अगौरा निवासी चंद्रप्रताप सिंह (08), सूरज सिंह (10) पुत्रगण ऊदल सिंह चौहान व अमित (10) पुत्र अशोक बुनकर शुक्रवार सुबह गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ने गए थे। इनमें चंद्रप्रताप कक्षा तीन, सूरत कक्षा चार में और अमित कक्षा चार में पढ़ते थे। दोपहर करीब एक बजे तीनों स्कूल से घर लौटे और घर से कुछ दूर गांव में ही स्थित एक बड़ी खदान के गड्ढे में भरे पानी में नहाने के लिए चले गए। तीनों ने कपड़े उतारे और नहाने लगे। संभावना है कि एक बालक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूबने लगा, उसे बचाने में दोनों बालक भी गहरे पानी में डूब गए। उनके चीखने की आवाज भी किसी को सुनाई नहीं दी। दोपहर लगभग दो बजे अगौरा के आगे मध्य प्रदेश सीमा के दूसरी ओर ग्राम घाट खिरिया के कुछ चरवाहे जब खदान के पास जानवर चराने के लिए पहुंचे तो गड्ढे के किनारे बच्चों के कपड़े रखे हुए थे। उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया और अनहोनी की आशंका जताई। जिस पर ग्रामीण तालाब में कूद गए और बालकों की खोजबीन शुरू कर दी। कुछ ही देर में तीनों बालकों को पानी से बाहर निकाल लिया और तीनों बालकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ले गए, जहां चिकित्सकों ने तीनों बालकों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन तीनों बालकों के शवों को गांव ले गए। बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश दुबे, सीओ केशवनाथ, एसडीएम डॉ. रवि प्रताप सिंह एवं तहसीलदार राघवेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। वहीं, परिजन पहले तो बालकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना करते रहे, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद में वह तैयार हो गए।
खदान में आए दिन नहाने जाते थे बच्चे
आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई बच्चे खदान में भरे पानी में आए दिन नहाते देखे गए हैं। इन्हीं बच्चों में ये तीनों भी शामिल थे। इस पर उनके परिजनों ने भी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। इसी के चलते आज यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
महरौनी क्षेत्र के ग्राम अगौरा में तीन बालकों के तालाब में डूबने से मौत की जानकारी मिली, जिस पर कोतवाली, सीओ, एसडीएम मौके पर पहुंच गए हैं और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
-गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक।