फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Thousands of schools like burglars lifted

चोरों ने विद्यालयों से उड़ाए हजारों के समान

Fri, 04 Mar 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 04 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Thousands of schools like burglars lifted
बानपुर (ललितपुर)। थाना बानपुर के अंतर्गत संचालित प्राथमिक विद्यालय आजकल चोरों के निशाने पर है। चोर विद्यालयों से मिड-डे मील का सामान उड़ाकर ले जा रहे हैं, लेकिन, चोरों का पता लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात्रि में बदमाशों ने तीन विद्यालयों व एक आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाया और हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम डंगराना के प्रधानाध्यापक लक्ष्मीनारायण नामदेव ने थाना बानपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव वालों ने उन्हें विद्यालय का ताला टूटे होने की सूचना दी। वह विद्यालय पहुंचे तो देखा कि किचेन का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन


किचेन में रखा गैस सिलेंडर, गैस भट्टी, भगौना, परात व स्टील की टंकी आदि सामान गायब थे। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। तहरीर पर हनुमत सिंह, देशराज, राम किशोर, मुन्ना लाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकौरा के प्रधानाध्यापक राहुल कुमार अग्रवाल ने थाना बानपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह विद्यालय पहुंचे तो रसोई घर का ताला टूटा पड़ा था। इस पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ ग्रामीणों को सूचना दी।

स्टाक रजिस्टर चेक किया तो पता चला कि चोर भगौना व गैस सिलेंडर आदि सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर पर ग्राम प्रधान गिरिजा, अर्जुन सिंह, संजय तिवारी, विजय सिंह यादव, नंदराम, काशीबाई व हल्के आदि के हस्ताक्षर हैं।


इसी तरह प्राथमिक विद्यालय चकौरा के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर सिंह ने थाना बानपुर पुलिस को दी तहरीर में विद्यालय के रसोई घर से बाल्टी व चम्मच आदि सामान चोरी होने की बात कही है। इतना ही नहीं चोर आंगनबाड़ी केंद्र से पंजीरी की दो बोरियां भी उठाकर ले गए। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ममता देवी यादव ने थाना बानपुर पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed