फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Thousands of devotees reached Kundeshwar Dham from Mahroni

Lalitpur News: महरौनी से हजारों श्रद्धालु पहुंचे कुंडेश्वरधाम

Tue, 05 Aug 2025 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees reached Kundeshwar Dham from Mahroni
महरौनी-सिलावन। सावन के आखिरी सोमवार को महरौनी क्षेत्र से कांवड़ लेकर हजारों श्रद्धालु कुंडेश्वरधाम पहुंचे और भगवान भोलेनाथ को श्रद्धा के साथ जल अर्पित किया।
विज्ञापन

जनपद की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के कुंडेश्वरधाम में स्वयंभू भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। 13वें ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजे जाने वाले कुंडेश्वर महादेव यहां विराजमान हैं। सोमवार को दूर-दूर से भक्त कांवड़ लेकर कुंडेश्वरधाम पहुंचे और जल अर्पित किया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम धबारी से तीन सौ से अधिक भक्त कांवड़ियों के साथ शिवधाम कुंडेश्वर पहुंचे, इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। महरौनी क्षेत्र से कुंडेश्वर जाने के लिए सुबह चार बजे से कांवड़ियों और भक्तों का तांता लग गया। भोलेनाथ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कुछ कांवड़ियों ने डीजे के साथ अपनी यात्रा पूरी की। लोगों ने भक्तों के लिए पेयजल, फल, प्रसाद की व्यवस्था की थी। कस्बा सहित ग्राम जखौरा, कुआंघोसी, किसरदा, खिरिया लटकनजू, कुम्हेड़ी, निवारी, पडवां, धबारी, बम्हौरी, अगौरा आदि गांवों से श्रद्धालु और बच्चे कांवड़ियों के साथ पैदल कुंडेश्वरधाम पहुंचे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
देवताओं ने की थी जलाभिषेक की शुरुआत : मान्यता है कि जब भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकला हलाहल विष पिया तो देवताओं ने उनके तप को शांत करने के लिए पवित्र नदियों का शीतल जल उन पर अर्पित किया। उसी समय से गंगाजल से शिव का अभिषेक करने की परंपरा शुरू हुई जो आज कांवड़ यात्रा के रूप में प्रचलित है।
00000000
शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले
तालबेहट। शिवालयों में हर हर, बम बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। सुबह से ही शिव भक्त चमत्कारिक हजारिया महादेव बाहर कोट और भीतर कोट सहित अन्य शिवालयों में पहुंचने लगे। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। भक्तों ने शिवजी का जल, दूध, घी, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा आदि से अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे। तहसील स्थित शिवालय, पानी की टंकी के समीप बने शिवालय सहित अन्य शिवालयों पर पूरे दिन खीर वितरण का कार्यक्रम होता रहा।
000000000
महिलाओं ने शोभायात्रा निकाल कर अर्पित किया जल
तालबेहट। श्रीराम प्रभात फेरी समिति के तत्वावधान में कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इसके अलावा बड़ा बाजार माता मंदिर, थानागांव, खांदी आदि स्थानों से भी कांवड़ यात्रा निकली। भक्तों ने भीतर कोट और बाहरकोट हजारिया मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। डाक बंगला हनुमान मंदिर से निकली कांवड़ यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए हजारिया महादेव मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पुनः तालाब से पवित्र जल लेकर महाराजा मर्दन सिंह की प्रतिमा, बड़ा बाजार, सीओ कार्यालय होते हुए डाक बंगला हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। यात्रा में भारत भूषण करौलिया, संदेश चतुर्वेदी, राजकुमार बिलासी, धर्मेंद्र साहू, आशाराम रैकवार,सुरेंद्र गुप्ता आदि सहित महिलाओं का सक्रिय सहयोग रहा।

0000
मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव
सौजना। ग्राम पंचायत सौजना के ठकरास मोहल्ला स्थित शिवालय में भगवान भोलेनाथ का श्रद्धा भाव से पूजन अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने अभिषेक कर भोलेनाथ के जयकारे लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article