फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Thirty farmers will be honored at the Farmers' Appreciation Day event.

Lalitpur News: किसान सम्मान दिवस में तीस किसानों को किया जाएगा सम्मानित

Tue, 23 Dec 2025 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Thirty farmers will be honored at the Farmers' Appreciation Day event.
- कृषि विभाग किसानों को देगा योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंगलवार को जनपद में किसान सम्मान दिवस मनाया जाएगा। इसमें जहां किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी, वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीस किसानों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, लखनऊ में आयोजित किसान सम्मान दिवस में जनपद के दो किसानों को भी सम्मान देने के लिए चयनित किया गया है।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती मंगलवार को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसके लिए कृषि विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके चलते किसान सम्मान दिवस समारोह के रूप में रामनगर स्थित कल्याण सिंह सभागार में आयोजित किया जाएगा। इसमें कृषि विभाग विभिन्न कृषि योजनाओं के स्टाॅल लगाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी देगा, ताकि किसान इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन

वहीं, विभाग द्वारा यहां किसानों को बीज शोधन, फसलों को कीटों व रोगों से बचाव के उपाय आदि के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही यहां किसानों को बीज, खाद वितरण, प्राकृतिक खेती, सोलर फेंसिंग, सोलर पंप योजना के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान इस आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग तीस किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा और उनके द्वारा किए गए कृषि के उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी भी अन्य किसानों को दी जाएगी, ताकि दूसरे किसान भी प्राकृतिक खेती अपना सकें। उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कल्याण सिंह सभागार में किसान सम्मान दिवस का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed