{"_id":"5e3c688c8ebc3ee5d734e9da","slug":"thirty-chefs-will-be-tested-for-cooking-skills-lalitpur-news-jhs1594206102","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस रसोइयों का परखा जाएगा भोजन पकाने का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस रसोइयों का परखा जाएगा भोजन पकाने का हुनर
विज्ञापन
ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी जनपदस्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं। प्रतियोगिता नौ फरवरी को सुबह दस बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। इसमें जिले की तीस रसोइयों को आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग कर बुलाया गया है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत पौष्टिक एवं गर्म भोजन परोसा जाता है। इस कार्य का जिम्मा रसोइयों को सौंपा गया है। अब शासन ने विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों की पकाने की विधि की समझ का आंकलन करने के मकसद से पाक कला प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों से पहले आवेदन लिए गए। इसके बाद उनके आवेदनों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें तीस रसोइयों का चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किया गया।
प्रतियोगिता का मेन्यू ऑन द स्पॉट लाटरी के माध्यम से तय किया जाएगा। निर्णायक समिति में बीएसए, जिला विद्यालय निरीक्षक, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य, गृह विज्ञान के इंटरमीडिएट/ स्नातक स्तर के प्रवक्ता/ प्रोफेसर, अलग-अलग विद्यालयों के कक्षा पांच से आठ तक के दस छात्र/ छात्राएं, जनपद में किसी प्रतिष्ठित होटल/ रेस्तरॉ के चीफ कुक/ शेफ, खाद्य सुरक्षा विभाग से एक अधिकारी को शामिल किया जाएगा। पुरस्कार वितरण में जनप्रतिनिधि/ जिलाधिकारी/ समाजसेवक को बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
छात्र बनेंगे जज
छात्रों को प्रतियोगिता का जज बनाया जाएगा। इस दौरान बच्चे तैयार भोजन को चखकर स्वाद जानेंगे। प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय का चयन किया जाएगा। इसमें पाक कला के दस अंक, भोजन के स्वाद के दस अंक, पौष्टिक तत्व के दस अंक, भोजन पकाने के तरीके के दस अंक, स्वच्छता के तीन अंक, सुरक्षा के दस अंक, सभ्य व्यवहार के दो अंक, एप्रेन, हैड कवर के प्रयोग के दस अंक रखे गए हैं। इस तरह कुल 65 अंकों की प्रतियोगिता होगी। विजेता को प्रथम पुरस्कार में 3500 रुपये, द्वितीय पुरस्कार में 2500 रुपये, तृतीय पुरस्कार में 1500 रुपये एवं सांत्वना पुरस्कार में 250 रुपये प्रदान किए जाएंगे। रसोइयों को आवागमन के लिए 250 रुपये भत्ता दिया जाएगा।
मड़ावरा की रसोइया रहेंगी वंचित
विकासखंड मड़ावरा के खंड शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के आवेदन पत्र उपलब्ध नहीं कराए हैं। इस कारण उक्त ब्लाक से किसी भी रसोइया का चयन नहीं किया गया है। बीएसए ने बीईओ को जारी पत्र में कहा है कि संबंधित प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक अपने स्तर से रसोइयों की उपस्थिति के निर्देशित करें, साथ ही सहायता प्राप्त/ माध्यमिक विद्यालयों से चयनित रसोइयों को भी प्रतिभागिता के लिए सूचित करें।
पाक कला प्रतियोगिता के माध्यम से रसोइयों को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे उनका उत्साहवर्धन होगा।
- भरत कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी