फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Third kist came farmer clame in 25 carore rupees

बीमा क्लेम की तीसरी किस्त आई 25 करोड़ रुपये

Wed, 04 Mar 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Third kist came farmer clame in 25 carore rupees
ललितपुर। जनपद के किसानों के लिए खरीफ की फसल की तीसरी किस्त की धनराशि स्वीकृत हो गई है। इसमें 25 करोड़ रुपये जारी किए गए है। पैसा शीघ्र ही किसानों के बैंक खातों में भेजा जाएगा। अब तक छह करोड़ रुपये की राशि से 5138 किसानों को बीमा क्लेम से लाभान्वित किया जा चुका है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की है। इसमें किसानों को फसलों का बीमा कराना होता है। इसके लिए बीमा कंपनी द्वारा हेक्टेयर के हिसाब से दाम तय किए गए हैं। किसानों को अपनी फसल के नाम के साथ जमीन के दस्तावेज संलग्न कर फसल का बीमा कराना होता है। केसीसी ऋणी किसानों की फसल का बीमा बैंक द्वारा स्वत: ही हो जाता है। गैर ऋणी किसानों बीमा कराना होता है।
विज्ञापन

जिले के 1,51,547 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों का बीमा कराया था। अतिवृष्टि के चलते जनपद की फसलें 70 प्रतिशत से अधिक नुकसान हो गया था। किसानों को बीमा कंपनी द्वारा बीमा क्लेम दिया जा रहा है। बीमा कंपनी द्वारा पहली किस्ते में 12 लाख पंद्रह हजार रुपये की राशि स्वीकृत की थी, जिससे 99 किसानों के बैंक खाते में राशि भेजी गई थी। दूसरी किस्त पांच करोड़ 86 लाख रुपये की जारी की, जो 5039 किसानों के खाते में राशि डाली जा चुकी है। मंगलवार को भी बीमा कंपनी द्वारा सबसे अधिक राशि 25 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। जो शीघ्र ही किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। बता दें कि बीमा क्लेम नहीं मिलने पर भारतीय किसान संघ ने कृषि विभाग में धरना दिया था, तब उन्हें एक सप्ताह का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमा कंपनी द्वारा किसानों को बीमा क्लेम से लाभांवित किया जा रहा है। इसके लिए तीसरी किस्त का भुगतान 25 करोड़ रुपये किया जा चुका है। जो शीघ्र ही किसानों के बैंक खाते में पहुंच जाएगा।
- संतोष कुमार सविता, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed