{"_id":"61916faebb040c355b1feb25","slug":"thieves-broke-the-locks-of-the-municipality-premises-and-two-shops-lalitpur-news-jhs208781524","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नगर पालिका परिसर और दो दुकानों के तोड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने नगर पालिका परिसर और दो दुकानों के तोड़े ताले
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के सदर चौकी पुलिस के सामने स्थित नगर पालिका परिसर में चोरों ने शनिवार की देर रात को जमकर धमाचौकड़ी मचाई। नगर पालिका में ताले तोड़कर केबिनों में तोड़फोड़ की गई और पालिका परिसर में बनी दो दुकानों में भी सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले और एक दुकान से बीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
कोतवाली क्षेत्र नगर पालिका परिषद में शनिवार की देर रात को लगभग एक बजे चोरों ने पीछे के रास्ते से शटर के ताले तोड़ दिए और अंदर जाकर सीसीटीवी कैमरे और स्टोर लाइट एवं कर अधिकारी के केबिनों के कांच तोड़कर केबिन में घुस गए, जहां उन्होंने टेबिल की ड्रॉज को खंगाला गया और कागजात तिरर-बितर कर दिए। वहीं रात्रि 1.59 बजे पालिका परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित दुकान के शटर के दो ताले तोड़कर दुकान में घुस गए और पहले वहां टेबिल की ड्रॉज के कागजात व सामान बिखेर दिए और ड्रॉज में रखे हुए बीस हजार रुपये चोरी कर लिए। यहां भी चोर ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार निकाल दिया।
वहीं दूसरी मंजिल पर स्थित एक दुकान के भी ताले तोड़कर उसमें लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और दुकान में काउंटर का ड्रॉज खंगाला, लेकिन ड्रॉज में कोई रुपये नहीं रखे थे, जिससे बड़ी चोरी होने से बच गई। हालांकि वह सामान बिखेर कर भाग गया। अगले दिन सुबह जब दुकानदार पहुंचे तो दुकानों के ताले टूटे होने पर अंदर जाकर देखा तो चोरी होने की जानकारी हुई। जिस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। जिस पर मौके पर कोतवाली पुलिस व एसडीएम एवं नगर पालिका ईओ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में दिखा एक चोर
नगर पालिका परिसर में ग्राउंड फ्लोर स्थित कपड़े की दुकान के शटर तोड़कर अंदर घुसे चोर का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें एक ही चोर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिख रहा है और वह काउंटर की ड्रॉज खंगालता नजर आ रहा है।