Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There will be separate ballot papers for each post in the district bar elections

Lalitpur News: जिला बार के चुनाव में प्रत्येक पद के अलग-अलग होगें मतपत्र

Tue, 23 May 2023 01:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 23 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
There will be separate ballot papers for each post in the district bar elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 26 मई का होने वाले मतदान को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशी अब सदस्यों के घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। जिन पांच पदों पर चुनाव होना है, वह प्रत्याशी कुछ तो गुट में, तो वहीं कुुछ अलग-अलग प्रचार में जुटे हुए हैं। अपने समीकरण बनाने के लिए देर रात की बैठकें भी प्रारंभ हो गई हैं। मतदान में प्रत्येक पद के लिए अलग मतपत्र होगा, इसके लिए भी वह सदस्यों को समझाने में लगे हुए है। अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी होने के कारण चुनाव काफी रोचक हो गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रकाश चंद्र जैन ने बताया कि 474 सदस्य मतदान में भाग लेंगे।
इन पदों पर होना है मतदान
अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद सहित कुल पांच पदों के लिए मतदान होना है।
यह निर्विरोध निर्वाचित तय
कोषाध्यक्ष, सहमंत्री प्रशासन, सहमंत्री प्रकाशन, सहमंत्री पुस्तकालय, वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य के छह व कनिष्ठ कार्यकारणी के छह सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है, क्योंकि इन पदों पर एक-एक नामांकन पत्र की प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

यह हैं उम्मीदवार
चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार उत्तमचंद्र जैन, काशीराम कुशवाहा, बृजेंद्र सिंह यादव, शंभूदयाल शर्मा, व हेमंत चौधरी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार जयपाल सिंह, व भगवतनारायण कुशवाहा, महामंत्री पद के लिए कुल तीन उम्मीदवार भगवत प्रसाद पाठक, महेंद्र कुमार जैन, संतोष सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद पर तीन उम्मीदवार आत्माराम पाराशर, गौरव कुमार जैन, रामकुमार वैष्णो, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पद अवनीश कुुमार व गौरव कुमार सेन चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed