{"_id":"689ce72a4d89fdca3503a01f","slug":"there-will-be-no-dirt-on-the-memorial-of-freedom-fighters-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-140799-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक पर नहीं रहेगी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक पर नहीं रहेगी गंदगी
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक व प्रतिमा के आस-पास गंदगी नहीं रहेगी। स्वतंत्रता दिवस के पर्व से पहले ही सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व महापुरुषों के स्मारक साफ नजर आएंगे। इसके लिए उपजिलाधिकारी व प्रशासक मनीष कुमार ने अधिशासी अधिकारी को टीम गठित कर सफाई कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
जनपद में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का आगाज शुरू हो गया है। इसको लेकर तमाम तैयारियां चल रहीं हैं। खंभों पर तिरंगा झंडा लगाए जा रहे हैं, लेकिन शहर में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक व प्रतिमाएं अनदेखी की भेंट चढ़ी हुईं थीं। इनमें कुछ के स्मारकों में गंदगी व साफ-सफाई का अभाव था। वहीं प्रतिमाओं की रंगाई-पुताई न होने से अंकित नाम व अन्य विवरण नजर तक नहीं आ रहा है। कुछ प्रतिमा के चबूतरा भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
समस्या को लेकर अमर उजाला ने 13 अगस्त को पेज नंबर चार पर ‘स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक पर गंदगी तो कहीं अतिक्रमण’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका के प्रशासक मनीष कुमार ने अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा को टीमों का गठन कर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। ईओ ने टीमों का गठन कर रूट तैयार कर सफाई करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व महापुरुषों के स्मारक साफ नजर आएंगे।