फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There will be continuous checking of food items at the railway station.

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर खाद्य सामग्री की होगी निरंतर जांच

Thu, 25 Apr 2024 06:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
There will be continuous checking of food items at the railway station.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर खाद्य सामग्री की निरंतर जांच के लिए मंडल रेल प्रबंधक ने निर्देश जारी किए हैं। स्टेशन अधीक्षक समाजसेवी संगठनों व स्काउट गाइड से यात्रियों को पानी पिलाने व बुजुर्ग यात्रियों की मदद के लिए सहयोग लेंगे।

गर्मी के मौसम में कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। कई साप्ताहिक ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। गर्मी में खाद्य सामग्री जल्द खराब हो जाती है, ऐसे में किसी का स्वास्थ्य खराब न हो, इसके लिए रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में बिकने वाली खाद्य सामग्री का पर्यवेक्षण शुरू किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने स्टेशनों पर सामाजिक संगठनों व स्काउट की मदद से यात्रियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए कहा है। ललितपुर जैसे छोटी स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव कम समय के लिए होता है, ऐसे में अगर यात्रियों को पानी उनकी जगह पर उपलब्ध हो जाएगा तो उन्हें सुविधा होगी। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि सभी स्टेशनों पर खाद्य सामग्री का पर्यवेक्षण व स्टेशनों पर पीने के पानी की व्यवस्था के लिए स्काउट गाइड अथवा समाजसेवी संगठनों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed