फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There will be a fight over the post of President and General Secretary in the District Bar elections.

Lalitpur News: जिला बार चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री पद पर घमासान तय

Thu, 21 Nov 2024 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
There will be a fight over the post of President and General Secretary in the District Bar elections.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन में नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 22 पदों पर 49 लोगों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद पर पांच लोगों ने आवेदन कर चुनाव को रोचक मोड़ पर पहुंचा दिया है। महासचिव पद पर भी पांच लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी के बाद तस्वीर साफ होगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रकाश नारायण देवलिया ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार खत्री, नेमि कुमार जैन, राजेश कुमार देवलिया, सुभाष चंद्र जैन, हरीराम राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, रतिराम कुशवाहा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष के दो पदों पर अंतिम कुमार जैन, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राम अवतार राय, वीरेश कुमार चौबे, उपाध्यक्ष के एक पद पर अर्जुन कुशवाहा, गुरुवेंद सिंह चौहान, कमलेश सिंह लोधी, धर्मेंद्र कुमार, पंकज शर्मा ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

महासचिव पद पर भगवत प्रसाद पाठक, संतोष सिंह यादव, शंभूदयाल शर्मा, हरीकृष्ण शुक्ला, हरीश कुमार अग्रवाल तो कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार गुप्ता, विजय कुमार सिंह, विवेक कुमार श्रीवास्तव, रामकुमार वैष्णो ने नामांकन दाखिल किया है। सहसचिव प्रशासन के पद पर अमित रिछारिया, सहसचिव पुस्तकालय छोटेलाल कुशवाहा, सहसचिव प्रकाशन अखिलेश शर्मा, अभिषेक उपाध्याय, आशीष शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।ऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed