फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There was no security force in the train, the safety of the passengers was under question

ट्रेन में नहीं था सुरक्षा बल, यात्रियों की हिफाजत सवालों के घेरे में

Sat, 12 Mar 2022 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
There was no security force in the train, the safety of the passengers was under question
तालबेहट। अमृतसर से दादर जा रही पठानकोट एक्सप्रेस में महिला के साथ हुई चोरी की घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। इसे लेकर रेलवे अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन

बताते चलें कि चोर बृहस्पतिवार को दिल्ली से मुंबई जा रही पठानकोट में सवार वैशाली मांगलेकर का तालबेहट और माताटीला स्टेशन के मध्य चलती ट्रेन में जेवरात और आवश्यक कागजों से भरा बैग छीन कर भाग गया था। इसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया था। जिससे लगभग एक घंटे से अधिक समय तक ट्रेन तालबेहट रेलवे स्टेशन के समीप खड़ी रही और कई एक्सप्रेस गाड़ियां प्रभावित हुई थी। इसके चलते सुबह लगभग दो से तीन एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुई। बाद में पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी के हस्तक्षेप के बाद मामला ललितपुर में अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

चलती ट्रेन में महिला का बैग चोरी करने के मामले में पहले तो रेलवे पुलिस और रेल अधिकारी पूरी तरह पर्दा डालने का प्रयास करते रहे। स्टेशन मास्टर तक को इसकी जानकारी नहीं थी कि सुबह कौन कौन सी ट्रेनें बाधित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीआरपीएफ के चुनाव में व्यस्त होने के कारण वह ट्रेन में नहीं चल रही थी। वह शुक्रवार से चलना शुरू हुई है। आरपीएफ के बारे में मैं कुछ नहीं बता सकता हूूूूं। घटना का हर हाल में खुलासा होगा।- मो. इमरान, पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed