फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There was crowd on trains and platforms on Holi festival, GRP started checking campaign

Lalitpur News: होली के त्योहार पर ट्रेनों व प्लेटफार्म पर रही भीड़, जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान

Mon, 25 Mar 2024 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
There was crowd on trains and platforms on Holi festival, GRP started checking campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। होली के त्योहार पर ट्रेनों व प्लेटफार्म पर भारी भीड़ दिखाई दी, भीड़ का फायदा उठाकर अवांछित तत्व किसी घटना को अंजाम न दे सकें, इसके लिए जीआरपी ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया है।

पुलिस अधीक्षक जीआरपी विपुल श्रीवास्तव ने होली के त्योहार को देखते हुए स्टेशन व ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निर्रीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया है, जो ट्रेनों व प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रही हैं। स्टेशन पर जगह-जगह सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए हैं, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही यात्रियों को सुरक्षा प्रदान की जाए, यही नहीं ट्रेनों में अपराध करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली जा रही है। त्योहार के चलते प्लेटफार्म व ट्रेनों में भी काफी भीड़ चल रही है। कंफर्म टिकट न मिलने पर लोग जनरल बोगी व वेटिंग टिकट पर सफर कर रहे हैं। लोग खड़े-खड़े सफर करने को मजबूर हैं। होली पर रेलवे ने विशेष ट्रेन की सुविधा नहीं दी है, जबकि इसी समय स्कूलों की छुट्टी चल रही है। इससे भी लोग अपने घरों की ओर त्योहार पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed