फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There was chaos in the family after hearing the news of husband's death.

Lalitpur News: पति की मौत की खबर सुन परिवार में मचा कोहराम

Thu, 08 Aug 2024 03:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
There was chaos in the family after hearing the news of husband's death.
पाली (ललितपुर)। नई दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में मंगलवार तड़के हुए हादसे में पाली के ठगारी गांव निवासी युवक की मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अपने भाई और भतीजे के साथ शव लेने के लिए रवाना हो गई। भतीजे अरविंद ने बताया कि बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार गांव में करेंगे।
विज्ञापन

सात जुलाई को थाना पाली के ठगारी गांव के सात लोग मजदूरी करने दिल्ली गए थे। इसमें गरीबा (35) भी शामिल था। परिजनों ने बताया गरीबा सहित सभी लोग लोक निर्माण विभाग के लिए मजदूरी करने लगे और वहीं लोक निर्माण विभाग के टीन शेड में रहने लगे थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे क्रेन की टक्कर से दीवार गिर गई। मलबे में दबकर गरीबा सहित उसके पांच साथी घायल हो गए। अस्पताल में गरीबा को मृत घोषित कर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर, गांव में परिजनों को जानकारी मिलते ही चीख-पुकार मच गई। भतीजे ने बताया कि वह लोग बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली पहुंच गए हैं। वहां से शव लेकर चल दिए। रात करीब 12 बजे तक गांव पहुंच जाएंगे। बृहस्पतिवार को गांव में चाचा का अंतिम संस्कार करेंगे। मृतक के दो लड़के और एक लड़की है। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। घटना में घायल अन्य मजदूरों में रामेश्वर (32), हरकुंवर (30), खेमचंद (24) व घनश्याम (20) के परिजन भी दिल्ली पहुंच गए। जहां घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed