फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There is not a single teacher in 16 schools, students depend on Shikshamitra and instructors

Lalitpur News: 16 विद्यालयों में एक भी शिक्षक नहीं, शिक्षामित्र व अनुदेशक के भरोसे छात्र

Thu, 17 Oct 2024 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
There is not a single teacher in 16 schools, students depend on Shikshamitra and instructors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यहां के 16 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें एक भी स्थायी शिक्षक नहीं है। इन विद्यालयों में शिक्षण का काम शिक्षामित्र या अनुदेशकों के भरोसे है।
जनपद में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं, जिनमें 1.39 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बच्चों को निशुल्क ड्रेस, जूता-मोजा, बैग, स्वेटर, किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं। स्कूल आने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जाता है। विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती छात्रांकन के हिसाब से की जाती है, लेकिन कुछ विद्यालय ऐसे हैं जिनमें मानक से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं तैनात हैं, जबकि नगर क्षेत्र और विभिन्न ब्लॉक अंतर्गत सोलह प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां शिक्षक तैनात नहीं हैं। ये विद्यालय शिक्षामित्र या अनुदेशक के भरोसे चल रहे हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र गुणवत्तापरक शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

---------
शिक्षक विहीन प्राथमिक व उच्च विद्यालय
ललितपुर नगर क्षेत्र में नौ विद्यालय ऐसे हैं, जहां शिक्षक नहीं हैं। ब्लॉक तालबेहट क्षेत्र में एक जूनियर व एक प्राथमिक विद्यालय, ब्लॉक जखौरा में एक प्राइमरी, ब्लाॅक मड़ावरा में तीन जूनियर हाईस्कूल और ब्लॉक बिरधा में एक प्राइमरी स्कूल है, जो शिक्षामित्र या अनुदेशक के भरोसे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जिले में विद्यालयों का संख्यावार विवरण
स्कूल - संख्या
प्राथमिक विद्यालय - 866
जूनियर हाईस्कूल - 320
कंपोजिट विद्यालय - 171
योग - 1357
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed