फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There is hope for the construction of Ghantaghar main road, it will be built with Rs 11 crores

Lalitpur News: घंटाघर मुख्य मार्ग के निर्माण की जगी उम्मीद, 11 करोड़ से बनेगी

Wed, 01 Jan 2025 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
There is hope for the construction of Ghantaghar main road, it will be built with Rs 11 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मुख्य मार्ग की सड़क का निर्माण जल्द शुरू होगा। शासन ने सड़क के निर्माण के लिए ईएफसी (वित्तीय स्वीकृति) कराने का निर्णय कर लिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इसी सप्ताह में सड़क निर्माण के लिए व्यय वित्त समिति से स्वीकृति मिल जाएगी। शासन से आदेश मिलते ही बजट जारी हो जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
नगर का मुख्य मार्ग 3.5 किलोमीटर का एक दशक से अधूरा पड़ा हुआ है। वर्तमान में यह मार्ग पेचवर्क तक ही सीमित बना हुआ है। ऐसे में यह सड़क शहर की साख तक को बट्टा लगा रही है। मार्ग के लिए लंबे समय से निर्माण की कवायद चल रही है। लोक निर्माण विभाग तीन वर्ष से लगाकर कार्ययोजना बनाकर भेज रहा है, लेकिन स्वीकृति न मिलने से निर्माण नहीं किया जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक बारिश में सड़क खस्ताहाल हो जाती है। साथ ही पेचवर्क होने से वाहन चालकों को हिचकोले खाकर चलना पड़ता है।
विज्ञापन

अब अधूरी पड़ी साढ़े तीन किलोमीटर की सड़क के निर्माण की उम्मीद जाग गई है। पानी की टंकी से सदरकांटा, घंटाघर होकर नदीपुरा, कैलगुवां तिराहा से गोविंद सागर बांध तक निर्माण किया जाएगा। मार्ग का चौड़ीकरण के साथ ही उच्चीकृत किया जाएगा। इस मार्ग का निर्माण कार्य 11 करोड़ से दस मीटर की चौड़ाई में बनाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इसी सप्ताह सड़क के निर्माण के लिए ईएफसी से सहमति मिल जाएगी। इसके बाद शासन से आदेश मिलने के साथ ही बजट मिल जाएगा। अन्य प्रक्रियाएं पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा। सड़क के निर्माण से जाम की समस्या पूरी तरह से दूर जाएगी। सुविधा के साथ आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शहर के मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य लगभग 11 करोड़ रुपये से दस मीटर चौड़ाई में बनाया जाएगा। एक सप्ताह में वित्तीय स्वीकृति मिलने की संभावना है। शासन से आदेश मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed