फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There are sixty million people each year, a victim of tobacco

छह करोड़ लोग हर वर्ष होते हैं तंबाकू का शिकार

Mon, 01 Jun 2015 12:02 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
There are sixty million people each year, a victim of tobacco
ललितपुर। तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल स्थित रैन बसेरा में
विज्ञापन
विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन को तंबाकू के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

अध्यक्षता करते हुए अपर जिला जज हरकेश कुमार ने कहा कि तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन मनुष्य के लिए नुकसानदेह है, इससे कैं सर जैसे खतरनाक रोग होते हैं। प्रतिवर्ष छह करोड़ लोग तंबाकू जनित बीमारियों के शिकार बनते हैं। तंबाकू सेवन गर्भवती महिलाओं को बहुत नुकसानदेह होता है। वक्ताओं ने कहा एक शोध में यह भी प्रमाणित हुआ है कि जो व्यक्ति धूम्रपान करते हैं, उनके परिवारों में तलाक की स्थिति पचास फीसदी बढ़ जाती है। दृढ़ इच्छाशक्ति से तंबाकू  को बंद किया जा सकता है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डा. आरपी सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी डा. केएस सिंह यादव, डा. सौरभ देवलिया, डा. मंजुलता, डा. ऋजु दुबे, राजेंद्र कुमार मिश्रा, डा. अमित खरे, केहर सिंह एडवोकेट, संजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण ने नि:शुल्क कानूनी प्रचार सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed