{"_id":"5d99fdef8ebc3e01390a8967","slug":"theift-in-many-houses-lalitpur-news-jhs149695152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर ले उड़े हजारों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर ले उड़े हजारों का माल
विज्ञापन
theift in many houses.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में चोरों ने कई घरों से हजारों का माल उड़ाया
ललितपुर। थाना जखौरा के कस्बा बांसी में एक घर से चालीस हजार रुपये नकद, सोने और चांदी के जेवर चोरी हो गए। वहीं, जाखलौन से बंदरगुढ़ा के बीच सौर ऊर्जा प्लांट के तार चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कस्बा बांसी निवासी रामसिंह पुत्र रामप्रसाद कुशवाहा ने बताया कि चोर घर से चालीस हजार रुपये नकद और सोने व चांदी के जेवर ले गए। इसी तरह गाजियाबाद के इंदरपुरम थाना के अंतर्गत वैशाली गाजियाबाद निवासी आनंद दुबे पुत्र प्रकाश चंद्र दुबे ने जाखलौन थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर जाखलौन से बंदरगुढ़ा के बीच लगे सौर ऊर्जा प्लांट के लगभग चार किलोमीटर तारों को काटकर ले गए। जाखलौन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
इसी प्रकार थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम गुगरवारा में एक मकान में चोरी हो गई। इसमें ग्राम गुगरवारा निवासी रामदास पुत्र परम अहिरवार ने बानपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर उसके घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे दस हजार रुपये नकद एवं सोने- चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली के ग्राम बिरारी निवासी जुगल किशोर पुत्र रामदास कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह घर से बाहर गया था। अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। इसी तरह ग्राम महर्रा निवासी मान सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दोपहर में घर से बाहर गया था। इसी दौरान चोर ने उसके घर से जेवर व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।