फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   theift in doctotrs gouse, DIG inspect.

लाखों की चोरी का डीआईजी ने किया मुआयना

Sat, 05 Oct 2019 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
theift in doctotrs gouse, DIG inspect.
theift in doctotrs gouse, DIG inspect.
ललितपुर। डीआईजी सुभाष चंद्र बघेल ने बृहस्पतिवार की शाम को मड़ावरा पहुंचे। वहां पर उन्होंने लाखों की चोरी के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जल्द ही उसके खुलासे का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा क्षेत्र में बस स्टैंड निवासी डॉ. नीरज कुमार जैन के घर एक अगस्त की रात को चोरी हुई थी। चोर लाखों रुपये की नकदी, सोने, चांदी के जेवरात समेत कीमती सामान ले गए थे। डाक्टर ने तहरीर देकर बताया था कि सोने का चार तोले का हार, कान के वाला सोने के दस जोड़ी 30 ग्राम, मंगलसूत्र सोने का तीस ग्राम, सोने की दो जोड़ी चूड़ी छह तोला की, कान के बाला सोने के चार जोड़ी चालीस ग्राम, बिछिया चांदी की तीस जोड़ी 450 ग्राम, कान की कनौती एक जोड़ी सोने की एक ग्राम, सोने का सिक्का एक किलो, पायल चांदी की पांच सौ ग्राम, पुरानी चांदी पांच सौ ग्राम आदि जेवरात और लगभग साढ़े तीन लाख रुपये नकद चोरी गए। जेवरात और नकदी मिलाकर लगभग 64 लाख 96 हजार रुपये की चोरी हुई थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस महकमे ने घटना स्थल का निरीक्षण कर फील्ड यूनिट और सर्विलांस की टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य तलाशे थे जिसके बाद चोरी का खुलासा नहीं होने पर पुलिस जांच से असंतुष्ट पीड़ित परिवार ने उसी माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर घटना की जांच बाहरी राज्य स्तरीय जांच एजेंसी से कराने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने इस मामले में लापरवाही बरतने के मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष मड़ावरा उदयभान गौतम और उपनिरीक्षक खेमचंद को निलंबित कर दिया था। इसके बाद सात सितंबर को पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई थानों की पुलिस ने मड़ावरा में घटना स्थल का दौरा कर पूरे कस्बे में भ्रमण किया था और घटना के संबंध में पूछताछ की थी। इसके बाद भी घटना का खुलासा नहीं होने पर उच्चस्तरीय अधिकारियों के निर्देश पर एसटीएफ की टीम भी मड़ावरा पहुंची थी, लेकिन अब तक उक्त चोरी का खुलासा नहीं होने पर विगत मंगलवार को पीड़ित चिकित्सक का परिवार
विज्ञापन

एक बार फिर से एडीजी कानपुर से मिला था और उक्त चोरी के खुलासे की मांग की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को डीआईजी झांसी परिक्षेत्र ने ललितपुर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी थाना प्रभारियों और सभी सीओ के साथ मिलकर अपराध समीक्षा की और फिर इसके बाद वह उसी दिन शाम को लगभग साढ़े छह बजे मड़ावरा पहुंचे और पीड़ित परिवार के घर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से लगभग दो घंटे तक चोरी के संबंध में सभी बिंदुओं पर चर्चा और आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की। उनके साथ पुलिस व गठित की गईं टीमों के अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में विस्तार से चर्चा भी की, ताकि घटना की शीघ्र पटाक्षेप हो सके। उन्होंने यहां पीड़ित परिवार को उक्त चोरी का शीघ्र ही पटाक्षेप कराने का भरोसा भी दिलाया। डीआईजी द्वारा खुुद चोरी के संबंध में घटनास्थल का निरीक्षण करने और पीड़ित परिवार के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed