फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   theft in home

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Thu, 02 Apr 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
theft in home
तालबेहट। सघन पुलिस गश्त के बाद भी चोरों पर लगाम नहीं कस पा रही है। कोतवाली के अंतर्गत मोहल्ला चौबयाना में बदमाशों ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली और नया ताला लगाकर गायब हो गए। मोहल्ला चौबयाना निवासी मुकेश गुप्ता पुत्र सीताराम के बच्चे इंदौर में पढ़ते हैं। 14 दिन पहले वह अपने बच्चों के पास इंदौर गए थे, तब घर पर कोई नहीं था। इसी बीच लॉकडाउन हो जाने के कारण वह इंदौर में ही फंस कर रह गए और इसके बाद तालबेहट वापस नहीं आए। इसी बीच अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर सामान चुुरा लिया। किसी को इसकी शंका न हो, इसके चलते बदमाशों ने मुख्यद्वार पर दूसरा नया ताला लगा दिया। इस संबंध में उनके परिवार के संतोष गुप्ता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जांच कर घटना को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में मुकेश गुप्ता ने बताया है कि उसके घर से चोर क्या-क्या चुरा ले गए हैं। इसके बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। तालबेहट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed