फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   theft in city on going

शहर में नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला

Fri, 02 Apr 2021 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
theft in city on going
आजादपुरा में चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर में सूने घरों में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते एक सप्ताह में लगभग पांच से अधिक घरों को ;चोरों ने निशाना बनाया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोग सहमें हुए हैं। बुधवार की रात्रि में एक सूने घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शहर में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, इसके बाद भी जिम्मेदार महकमा उदासीन बना हुआ हैं। इससे चोर भी सूने घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों से लोग सहमें हुए हैं। शहर के मोहल्ला आजादपुरा नहर के पास निवासी भरत सोनी ने बताया कि 24 मार्च को दोपहर में लगभग 12 बजे मथुरा के वृंदावन धाम में दर्शन व गिर्राज जी की परिक्रमा को परिसर के साथ गए थे। जहां से 31 मार्च की शाम को छह बजे वापस घर आए। यहां पर देखा कि मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। अंदर पहुंचने पर देखा तो कमरे में रखी अलमारियों के लॉक टूटे हैं। लॉक के साथ लॉकर भी टूटे पड़े थे। कमरे में रखा सामान भी बिखरा पड़ा है। अलमारियों में देखा तो लॉकर में रखे 46 हजार रुपए व 100 ग्राम सोना व आठ सौ ग्राम चांदी नहीं मिली। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आजादपुरा में कमरें में टूटे पड़े अलमारियों के लॉक

आजादपुरा में कमरें में टूटे पड़े अलमारियों के लॉक- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed