{"_id":"688283301ed25025a9043666","slug":"theft-in-baroudia-police-still-clueless-even-after-24-hours-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-139619-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरौदिया में चोरीकांड : चौबीस घंटे बाद भी पुलिस बेसुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरौदिया में चोरीकांड : चौबीस घंटे बाद भी पुलिस बेसुराग
विज्ञापन
- 22 जुलाई की रात को चोर घर में घुसकर चुरा ले गए थे जेवरात व नकदी
फॉलोअप -
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चौबीस घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस थाना पाली के ग्राम बरौदिया में हुई लाखों की चोरी के मामले में बेसुराग बनी हुई है। हालांकि पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने की बात कह रही है।
थाना पाली के ग्राम बरौदिया निवासी घनश्याम लोधी के घर को चोरों ने 22 जुलाई की रात को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए थे। दूसरे दिन सुबह जेवरात रखने वाले डिब्बे और स्टील के टिफिन घर से दूर एक खेत में लावारिश पड़े मिले थे। पीड़ित गृहस्वामी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। पीड़ित परिवार सहित गांव के लोगों से आवश्यक जानकारी ली थी और जल्द से जल्द इस घटना का पटाक्षेप करने का दावा किया था। लेकिन घटना के 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी इस मामले में पुलिस बेसुराग है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने और चाेरों को तलाश करने का दावा कर रही है। वहीं गृहस्वामी अपने स्तर चोरों की तलाश करने में लगा हुआ है।