फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   theft case in chandi mandir area

चंडी मंदिर क्षेत्र में चोरों के डर से पहरा दे रहे मोहल्लेवासी

Sat, 21 Nov 2020 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
theft case in chandi mandir area
cyber-crime.jpeg - फोटो : cyber-crime.jpeg
ललितपुर। चंडी मंदिर क्षेत्र में चोरी की डर से मोहल्लेवासी रात-रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं। बीते दीपावली से ठीक पहले और बाद में मोहल्ले में आठ चोरियों होने के बाद भी क्षेत्र में चोरों की चहलकदमी जारी है। इसके चलते मोहल्लेवासी रात में जागकर सतर्कता बरत रहे हैं और बाहरी लोगों के रात में मोहल्ले से निकलने पर उनसे पूछताछ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली के एक दिन पहले 13 नवंबर की रात में नई बस्ती क्षेत्र में चंडी मंदिर के पीछे एक साथ छह घरों के ताले तोड़कर ताबड़तोड़ चोरियां की गई थीं, जिसमें लोगों के घरों से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात के साथ ही नकदी भी चोरी किए थे। इन मामलों में पुलिस गश्ती तो बढ़ाई, लेकिन न तो चोरियों के मामले में पुलिस ने अब तक कोई मुकदमा ही दर्ज किया है और न ही कोई कार्रवाई ही की गयी है। बीते बुधवार की देर रात को मोहल्ले में छतों पर आहट आने से मोहल्लेवासियों ने चोरों की खोज में रात भर टॉर्च जलाकर जलाकर घूमते रहे। शुरुआत में मोहल्ले में एक व्यक्ति की छत पर किसी व्यक्ति के होने की आहट हुई, जिसके बाद उस छत वाले व्यक्ति ने अपने पड़ोसी को फोन करके बताया, उसके बाद उसने भी अपने पड़ोसियों को फोन किया, जिसके बाद पूरे मोहल्ले के लोगों ने जागकर पहले अपने-अपने घरों के कोने-कोने में खोजबीन की और फिर पुलिस को भी जानकारी दी, जिसके बाद सभी मोहल्लेवालों ने पुलिस कर्मियों के साथ गली-गली घूमकर चोरों की खोज की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला का कहना है कि टीमें गठित की गई हैं, आरोपियों को चिह्नित कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ले में बीते दिनों एक साथ कई चोरियां हुई हैं, लेकिन अब तक चोर नहीं पकड़े गए हैं। बीते मंगलवार को छतों पर चोरों की आहट होने पर मोहल्लेवासियों ने इकट्ठा होकर खोजबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज मिश्रा, नागरिक, चंडी माता मंदिर के पीछे।
चोरी का डर से देर रात तक जागते रहते
मोहल्ले में घरों में अब चोरी का डर बढ़ गया है। कहीं भी जाने पर डर लगता है कि कहीं घर में कोई घुस न जाये। इसलिये रात में अब देर रात तक परिवार के अधिकांश लोग जागते रहते हैं।
मनीष कुशवाहा, नागरिक।
मोहल्ले में किसी भी अनजान व्यक्ति के रात में आने पर पूछताछ भी की जा रही है और उसकी गतिविधियों को भी देखा जा रहा है, इससे सतर्कता बढ़ेगी।
-अंकित दुबे, स्थानीय नागरिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed