{"_id":"68166c92d5d428d3b10344ff","slug":"the-youth-was-held-hostage-and-beaten-thrown-in-the-village-in-a-dying-state-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-134506-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: युवक को बंधक बनाकर पीटा, मरणासन्न अवस्था में फेंक गए गांव में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: युवक को बंधक बनाकर पीटा, मरणासन्न अवस्था में फेंक गए गांव में
विज्ञापन
- आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, चंदेरा औद्योगिक आस्थान के समीप हाईवे के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईवे के पास खड़े युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम रोंडा निवासी यादवेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि एक मई की शाम को उसका पुत्र चंदेरा औद्योगिक आस्थान के पास हाईवे के पास मौजूद था। तभी गांव के विजय राजा, अजय राजा, संजय सिंह, उदय सिंह, अनुज, करन पुत्रगण सुखसाहब सिंह, विक्रम सिंह पुत्र सूरज सिंह, कुंवरजी पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम रोड़ा आए। आरोपियों ने उसके पुत्र अभिषेक राजा को जबरन बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा। जिससे उसका पुत्र चोटिल हो गया। आराेपी उसके पुत्र को अपनी कार में बैठाकर ले गए और गांव के समीप राम मंदिर के पास मरणासन्न अवस्था में फेंककर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। गांव के लोगों की मदद से चोटिल पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।