{"_id":"68318f715c26d2fe80077e7c","slug":"the-youth-was-attacked-with-a-stick-and-killed-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: घर के बाहर लोगों के बैठने को लेकर युवक पर लाठी से हमला करके उतारा मौत के घाट, मां के साथ भी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: घर के बाहर लोगों के बैठने को लेकर युवक पर लाठी से हमला करके उतारा मौत के घाट, मां के साथ भी मारपीट
Sat, 24 May 2025 02:50 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 24 May 2025 02:50 PM IST
सार
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस में मृतक के पिता किशन की तहरीर पर आरोपी पारीक्षत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Lalipur News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर के बाहर लोगों के बैठने को लेकर ग्राम बम्होरी सर में युवक पर लाठी से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम बम्होरी सर निवासी संतोष (35) पुत्र किशन शुक्रवार की रांत को अपने घर पर था। तभी गांव का पारीक्षत उसके पुत्र को गाली गलौज करते हुए आया और घर के बाहर बुलाया। गाली देते हुए पारीक्षत ने कहा कि वह घर के बाहर लोगों को बैठाने की बात कही।
विज्ञापन
संतोष ने लोगों के बैठने पर क्या कर सकने की बात कही। इस पर पारीक्षत भड़क गया और लाठी से संतोष के साथ मारपीट करते हुए हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल होकर जमीन पर गिर गया। चीख पुकार सुनकर बचाने आई संतोष की मां के साथ भी आरोपी ने मारपीट की, जिसमे वह भी चोटिल हो गई। हमले में घायल हुए संतोष को तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। मारपीट कर हमला कर युवक को मौत के घाट उतार देने की घटना होने से गांव में हडकंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस में मृतक के पिता किशन की तहरीर पर आरोपी पारीक्षत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के चार लड़की और एक लड़का है। सीओ तालबेहट अभय नारायण राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन