{"_id":"67df0632c81c329c6003f817","slug":"the-youth-committed-suicide-after-being-threatened-with-a-false-case-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-131948-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फर्जी मुकदमा लिखाने की धमकी पर युवक ने की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फर्जी मुकदमा लिखाने की धमकी पर युवक ने की थी आत्महत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जहर निगल कर युवक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने दो भाइयों सहित तीन आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि फर्जी मुकदमा लिखाने की दी गई धमकी के चलते युवक ने आत्महत्या की थी।
थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम गोराखुर्द निवासी रोहित (25) ने 20 मार्च की शाम को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद रात को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए शव रखकर प्रदर्शन किया। मदनपुर पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया था। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया था।
मृतक रोहित के पिता गनपत ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव के पिट्टे, सूरज और इमरत उसके पुत्र रोहित को कुछ दिनों से प्रताड़ित कर रहे थे। फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे थे। आरोपियों की धमकी से परेशान होकर उसके पुत्र रोहित ने 20 मार्च को घर में रखा कीटनाशक निगल लिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।